whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28164374 readers visited
Loading...

Advertisement

नदी सरोवरों में भारी भीड़ की जगह नलों पर अधिकांश ने किया स्नान

location_on गढ़वा access_time 21-Jun-20, 10:45 PM visibility 683
Share



नदी सरोवरों में भारी भीड़ की जगह नलों पर अधिकांश ने किया स्नान
गढ़वा में कुछ इस तरह दिखा खंड सूर्य ग्रहण


नूतन टीवी check_circle
प्रतिनिधि



गढ़वा : अद्भुत खगोलीय घटना खंड सूर्य ग्रहण लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना रहा । इस दौरान सभी आयु वर्ग के लोग सूर्य ग्रहण की अनेक मायनों में चर्चा करते देखे गए । समाज के युवा वर्ग व बच्चों में यह घटना नई जानकारी को लेकर चर्चित रही। वहीं वृद्ध लोगों के लिए इसका धार्मिक पक्ष हावी रहा । लोग ग्रहण पूर्व , ग्रहण के दौरान व ग्रहण का मोक्ष होने पर स्नान दान में व्यस्त देखे गए । इधर 300 वर्षों में होने वाली इस तरह की विशिष्ट खगोलीय घटना पर कोरोना वायरस जनित वैश्विक महामारी भारी पड़ी । इस खगोलीय घटना के बाद भी जलाशय व सरोवरों में भीड़ नहीं देखी गई। अन्य दिनों में ग्रहण लगने के बाद नदी जलाशय व सरोवरों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती थी ।
Advertisement
लेकिन इस बार वैश्विक महामारी का खतरा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है । जिसका प्रभाव स्पष्ट दिखाई पड़ रहा था । लोगों को लॉकडाउन के दौरान स्नान ध्यान में भी सोशल डिस्टेंसिंग का भरसक अनुपालन करते देखा गया । कहीं भी लोगों की भारी भीड़ नहीं देखी गई । अधिकांश लोगों को अपने घर के चापा नलों पर ही स्नान करते देखा गया । वयोवृद्ध लोगों की मान्यता है कि भगवान पर विपत्ति आती है तभी चांद व सूरज पर ग्रहण लगता है । क्योंकि चांद व सूरज स्वयं में पूजा की शक्तियां हैं । वे लोग ग्रहण को इसी नजरिए से देखते व भगवान की पूजा अर्चना करते हैं । इस बार ग्रहण लगने से पूर्व सुबह के समय अधिकांश लोगों ने अल्पाहार ले लिया था । जबकि दोपहर में घरों में भोजन नहीं बना ।
Advertisement
वही ग्रहण का मोक्ष हो जाने के बाद स्नान दान से निपटने के पश्चात लोगों ने भोजन बनाया गया । वही युवाओं को चार - पांच घंटे तक ग्रहण को लेकर कौतूहल से भरा देखा गया । अधिकांश युवा वर्ग टीवी व मोबाइल से चिपका रहा । वे लोग देश - विदेश के विभिन्न शहरों से सूर्य ग्रहण का लाइव टेलीकास्ट देखते नजर आए । इसके साथ ही वैज्ञानिक व ज्योतिषियों के द्वारा अपने अपने दृष्टिकोण से ग्रहण को लेकर जानकारी दी जाती रही । जिसे युवाओं ने देख सुनकर अपनी जिज्ञासा शांत की ।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play