whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26468057
Loading...


भंडरिया ने बरडीहा को और चिनिया ने भवनाथपुर को हराकर बना 'लिटिल चैंपियन'

location_on गढ़वा access_time 05-Jul-25, 08:52 PM visibility 337
Share



भंडरिया ने बरडीहा को और चिनिया ने भवनाथपुर को हराकर बना 'लिटिल चैंपियन'


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : लिटिल चैंप के चैंपियन चिनिया टीम के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी केसर रजा एवं अन्य उपस्थित अधिकारी

जिला स्तरीय प्रथम लिटिल चैंप्स अंडर-12 फुटबॉल प्रतियोगिता में भंडरिया (बालक वर्ग) और चिनिया (बालिका वर्ग) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। बालक वर्ग में भंडरिया ने बरडीहा को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया, वहीं बालिका वर्ग में चिनिया ने भवनाथपुर को 1-0 से शिकस्त दी।

दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला हुआ।

भंडरिया की टीम ने बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया, जबकि बालिका वर्ग में चिनिया की बेटियों ने जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया। अब दोनों टीमें राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गढ़वा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी केसर रजा ने कहा कि गांव के बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को यह मंच एक नई पहचान दिलाने का माध्यम बन रहा है। भंडरिया और चिनिया की टीमों ने यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण प्रतिभा किसी से कम नहीं है।

उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और राज्य स्तर पर भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह खेल प्रभारी कुलदीपक अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे, विजय पांडे, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, पूनम श्री, एडमोन कच्छप, सुनीता कुजूर, विवाह रानी, रेनू बाला, चिंतामणि तिर्की, रवि कुमार सिंह, चितरंजन कुशवाहा, रवि वैद्य, संकुल प्रभारी देवेंद्र नाथ उपाध्याय सहित जिले के सभी बीईईओ, बीपीओ, बीपीएएम और शारीरिक शिक्षकगण उपस्थित रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play