whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922596
Loading...


मोहर्रम पर्व पर सौहार्द का संदेश: संरक्षक मोहम्मद महफूज कुरैशी को पगड़ी बांधकर किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा access_time 08-Jul-25, 08:43 PM visibility 391
Share



मोहर्रम पर्व पर सौहार्द का संदेश: संरक्षक मोहम्मद महफूज कुरैशी को पगड़ी बांधकर किया गया सम्मानित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मोहर्रम इम्तियाजिया समिति के संरक्षक मोहम्मद महफूज कुरैशी को करबला कमेटी के निगरानी मंच पर पारंपरिक रूप से पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री रामनवमी पूजा महासमिति जनरल के संस्थापक अध्यक्ष श्री मुरली श्याम सोनी द्वारा प्रदान किया गया। यह रस्म सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की एक सुंदर मिसाल बन गई।

इस अवसर पर गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडे, महावीर मंडल के संरक्षक एवं लायंस क्लब ऑफ झारखंड के जिला पाल श्री कंचन साहू भी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर एकता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

श्री मुरली श्याम सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि मोहर्रम का पर्व सच्चाई, ईमानदारी और बलिदान का प्रतीक है। यह अवसर हमें इमाम हुसैन की महान कुर्बानी की याद दिलाता है और यह सिखाता है कि अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़ा होना ही असली मानवता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पारस्परिक सम्मान और समर्पण से समाज मजबूत होता है और एक सकारात्मक दिशा में बढ़ता है।

कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच से धर्म, जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया और यह पहल सामाजिक समरसता की मिसाल बन गई।

इस ऐतिहासिक अवसर पर मोहर्रम और रामनवमी के प्रतिनिधियों का एक मंच पर आना जिले के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play