गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के गढ़वा नगर परिषद के पाठक मोहल्ला निवासी मुकेश पाठक ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर अपने भाई रितेश कुमार पाठक, उम्र करीब 24 वर्ष की गुमशुदगी का प्राथमिकी दर्ज कराया है।
उन्होंने गढ़वा थाना प्रभारी को लिखे आवेदन में बताया है कि उनका छोटा भाई रितेश कुमार पाठक जो चिनिया रोड स्थित बजाज एलियांज में कार्यरत हैं, वे कल रात्रि करीब 7:00 बजे पाठक मोहल्ला स्थित अपने घर से यह कह कर निकले की कुछ देर में आते हैं। करीब रात्रि के 10 बज जाने के बाद भी उनके घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की, रिश्तेदारों से भी पूछताछ किया फिर भी उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उनके भाई मुकेश पाठक ने आज थाना में आवेदन देकर गढ़वा पुलिस से अपने भाई को खोजने की गुहार लगाई है।