whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27199669
Loading...


उप स्वास्थ्य केंद्र से समरसेबल पंप की हुई चोरी

location_on गढ़वा access_time 31-Dec-20, 09:44 PM visibility 661
Share



उप स्वास्थ्य केंद्र से समरसेबल पंप की हुई चोरी


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के दुबे मरहटिया पंचायत के टेढ़ी हरैया गांव में बिन टोला में कल रात्रि चोरों ने उप स्वास्थ्य केंद्र का समरसेबल पंप तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक लगे सनाउल्लाह अंसारी के दो ट्रैक्टर से 2 बैटरी तथा सनाउल्लाह अंसारी के कुएं में लगे टुल्लू पंप को चोरी कर फरार हो गए। जब सुबह लोग जगे तो नजारा देखकर भौचक रह गए। लोगों ने देखा कि ट्रैक्टर में से दो बैटरी टुल्लू पंप तथा उप स्वास्थ्य केंद्र में लगा समरसेबल गायब था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बदरुद्दीन अंसारी को दी। मुखिया प्रतिनिधि ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया तथा पुलिस को सूचना दी। गढ़वा थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि चोरों का मनोबल बढ़ गया है और आए दिन चोर कुछ ना कुछ चोरी कर फरार हो जा रहे हैं। इस संबंध में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बदरुद्दीन अंसारी ने कहा कि पांच सात लोग एक गैंग बनाकर चोरी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ट्रांसफार्मर, दो डीजल पंप भी चोरी हुआ है। यह सब करीब 6 माह पहले की बात है। उन्होंने गढ़वा पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है तथा पंचायत में चौकीदार की भी मांग की है। इस मौके पर अधिवक्ता मंजूर अंसारी महताब अंसारी, सोनू अंसारी, फारुख अंसारी, रिजवान अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इसी तरह तिलदाग पंचायत के तिलदाग मोड़ पर भी तीन गुमटी में से चोरों ने ताला तोड़कर करीब 4-5 हजार मूल्य के सामान की चोरी की है। तिलदाग मोड़ पर उदय राम, मनोज कुमार साह तथा मुन्ना साहू की गुमटी का चोरों ने ताला तोड़ा और चोरी की।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play