whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27197619
Loading...


गढ़वा एसडीपीओ ने किया राणाडीह बालू घाट का निरीक्षण

location_on कांडी access_time 31-Dec-20, 06:14 PM visibility 661
Share



गढ़वा एसडीपीओ ने किया राणाडीह बालू घाट का निरीक्षण


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : सदर एसडीओ ने गुरुवार को रानाडीह बालू घाट, सुंडीपुर स्थित कोयल नदी पर पुल के पहुंच पथ की स्थित व धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मीडिया से बात करते हुए एसडीओ मोहम्मद जियाउल अंसारी ने बताया कि सरकार के तय नियम के तहत बालू का खरीद हो रहा है कि नही निरीक्षण किया गया। बालू घाट के ठीकेदार के द्वारा नियुक्त मुंशी के माध्यम से कुछ जानकारी मिली है। उसके आधार पर उपायुक्त को लिखित प्रतिवेदन दिया जाएगा। जैसे ही एसडीओ व एसडीपीओ बहामन टूटी जैसे ही बालू घाट पहुंचे घाट पर भगदड़ मच गई। गाड़ी मालिक इधर उधर भागते नजर आए। दो मिनट के अंदर ही बालू घाट पर सन्नाटा पसर गया। उन्होंने बताया कि सुंडीपुर में पुल के निर्माण होने वाले पहुंच पथ का जांच किया गया।
पहुंच पथ के निर्माण में कुछ रैयतों का जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिसको लेकर अंचलाधिकारी को उसका प्रतिवेदन बना कर देने को कहा गया है। कांडी पहुंचने के बाद एसडीओ ने धान क्रय केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। उस समय धान की खरीद हो रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी के तहत किसानों का धान का खरीद हो रहा है या नही जांच किया गया।उन्होंने गोदाम क्रय पदाधिकारी मणिकांत प्रकाश से आवश्यक कागजात को लेकर जांच किया गया। उन्होंने किसानों के मोबाईल में आये मैसेज का मिलान किया गया। अभी 22 से 25 तारीख तक आये मैसेज की खरीदारी हो रही है। किसान मुंद्रिका राम ने एसडीओ से शिकायत किया कि किसान से एक बोरा में 42.200 केजी धान लिया जा रहा है।
जबकि 40 किलो का ही सरकार के द्वारा पैसा दिया जा रहा है। इस तरह 2 किलो बिना पैसा दिए किसानों से धान ले लिया जा रहा है। इस आरोप पर एसडीओ ने क्रय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि किसानों को उनके धान का उचित पैसा मिले। मौके पर बीडीओ जोहन टुडू, थाना प्रभारी नीतीश कुमार भी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play