गोदरमाना : पुलिस पिकेट के सामने पिकेट प्रभारी सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में रंका थाना प्रभारी पंकज तिवारी के निर्देशानुसार वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें हेलमेट व कागजातों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट चल रहे लोगों की दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया।
पिकेट प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर थाना प्रभारी रंका के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहन से संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है। समाचार लिखें जाते तक वाहन चेकिंग जारी था।
चेकिंग अभियान में पिकेट प्रभारी सुरेंद्र यादव, जितेंद्र पासवान, लल्लू ,रवि लाल, मुनी रजक, प्रमोद कुमार सहित दर्जनों जवान मौजूद थे।