रमना (गढ़वा) : श्री बंशीधर नगर के मुख्य पथ पर गुरुवार को थाना के सहयोग से अंचलाधिकारी हुलास महतो ने ओवरलोड गिट्टी (छरी) लदा हाईवा को जब्त कर रमना थाना को सुपुर्द करते हुए, जिला खनन पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया है।वहीं हाईवा के चालक करुआ गढ़वा निवासी अरविंद कुमार से दस्तावेज का भी मांग किया गया है।
सीओ ने बताया कि चालान में जिक्र से अधिक छरी होने के शंका पर जेई एवं ए ई से जांच कराया गया तथा नियम के विरुद्ध चालान से अधिक छरी पाया गया।