भवनाथपुर (गढ़वा) : स्थानीय बाजार स्थित नीलू सिंह के प्रतिष्ठान में आयोजित हुए बकाया बिजली बिल वसूली शिविर में उपभोक्ताओं से 2 लाख रुपये वसूले गये।
बताते चलें कि बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा कराने के लिये लगातार प्रयासरत है। इसे लेकर जहां विभाग ने लगातार छापेमारी कर ज्यादा बिल बकायादारों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा रही है। वहीं क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करके लोगों को शिविर लगाये जाने की जानकारी दी थी, तथा दो हजार से ऊपर बकाया बिजली बिल जमा करने का निर्देश दिया गया था। इसके आलावे बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कानूनी कारवाई करने की चेतावनी दी गई थी। इसी से भय से उपभोक्ताओं ने विभाग द्वारा आयोजित शिविर में बकाया बिजली बिल जमा किये।
शिविर में लक्ष्मी नारायण साहू, अशोक कुमार और उमेश कुमार प्रजापति शामिल थे।