भवनाथपुर (गढ़वा) : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भवनाथपुर, केतार एवं खरौंधी प्रखंड के लिये कोरोना काल के बावजूद तय मानक से अत्यधिक ऑनलाईन फॉर्म समिट करने पर जेएनवी गढ़वा प्राचार्य चन्द्रबली ने बीईईओ राकेश कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सभा को संबोधित करते हुये जेएनवी गढ़वा प्राचार्य चन्द्रबली ने बताया कि ग्रामीण इलाकों के टैलेंट को सही राह देकर राष्ट्रीय एकता को बनाये रखने के लिए बेहतर कार्य ही जवाहर नवोदय विद्यालय का मुख्य लक्ष्य है, जो कि शिक्षा से ही सम्भव है। जिसके लिये बच्चो के सर्वांगीण विकास आवश्यक है। आप सबो के सहयोग से ही ये संभव है।
उल्लेखनीय है कि बीईईओ राकेश कुमार को भवनाथपुर से 234, केतार से 94 एवं खरौंधी से 132 फॉर्म भरने का लक्ष्य दिया गया था।
किंतु समय पूर्व ही भवनाथपुर बीईईओ की टीम ने भवनाथपुर से 76 केतार से 58 एवं खरौंधी से 57 फीसदी से अधिक लक्ष्य हासिल कर क्रमशः 306, 161 एवं 221 फॉर्म समिट कराया। बीईईओ के उत्कृष्ट कार्य से प्रभावित जेएनवी टीम खुद बीआरसी पहुंच उन्हें सम्मानित किया।
सम्मान समारोह से आह्लादित बीइईओ राकेश कुमार ने उत्कृष्ट कार्य का श्रेय तीनों प्रखंड के पूरी टीम को देते हुये कहा कि सहयोग भावना से किसी भी लक्ष्य को आसानी से पाया जा सकता है। शिक्षक पांडेय, सूर्यकांत शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किया। सभा का संचालन जेएनवी के बालमुकुंद ने किया।
उस मौके पर जेएनवी के कमलेश कुमार, आरपी उपाध्याय, बसंत प्रसाद एवं महेश सिंह के साथ केजीवीवी लेखापाल विनय गुप्ता, शिक्षक उमेश यादव, मनोज गुप्ता, राजेश यादव, प्रखंड शिक्षा कर्मी रामविजय गुप्ता, पंकज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।