भवनाथपुर (गढ़वा) : बीडीओ रवींद्र कुमार ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को धान क्रय केंद्र का उद्घघाटन नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर किया।
इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि अब भवनाथपुर, केतार एवं खरौंधी प्रखंड के किसानों को धान बेचने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एफसीआई के धान क्रय केन्द्र खुल जाने से किसानों को बाजार में औने पौने दामों में साहूकारों को धान बेचने की जरूरत नहीं है। तीनों प्रखंड के निबंधित किसान केंद्र में धान बेचें, सरकार बेहतर मूल्य भी दे रही है।
वहीं एफसीआई क्रय केंद्र के गोदाम प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि निबंधित किसानो के लिए सरकार के द्वारा निर्धारित मूल्य सामान्य धान का 1868 रूपये प्रति क्विंटल तथा उत्तम क्वालिटी के धान का 1888 रूपये प्रति क्विंटल है।
साथ ही राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर के अलावे किसानो को प्रति क्विंटल 182 रूपये बोनस के रूप में मिलेगा। कहा कि उक्त केंद्र पर गुरुवार से धान की खरीदारी शुरू हो जायेगी। धान बेचने वाले किसानों के बैंक खाते में सरकार द्वारा अविलंब पैसे भेज दिए जाएंगे।
बताते चलें कि सरकार के द्वारा लम्बी जदोजहद के बाद उक्त धान क्रय केंद्र का शुभारंभ हुआ। जबकि तीनों प्रखंड के किसानों ने अपने जरूरत के कारण ओने पोने दाम में बिचौलिया के हाथों बेच दिया है। और वही धान बिचलिया के द्वारा किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से क्रय केंद्र में आने की पूर्ण सम्भावना है। देखना होगा कि विभाग इसमें कितना सही मायने में किसानों का धान खरीद पाती हैं।
हालांकि गुरुवार को एका दुका ही किसान धान क्रय केंद्र पर दिखाई दिए।
इस मौके पर प्रखंड के पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, विधायक प्रतिनिधी दयानंद सोनी, छोटन चौबे, पूर्व मुखिया केदारनाथ चौबे, रामसागर चौरसिया, सुरेंद्र यादव, प्रभुनारायण गुप्ता, सहित लोग उपस्थित थे ।।