भंडरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रामकृष्ण किशोर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों ने औने पौने भाव पर धान नहीं बेचे, बल्कि सभी किसान धान बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें और धान क्रय केंद्र में धान की बिक्री करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 20.50 पैसे प्रति किलो है। किसान लोग साफ सुथरा धान क्रय केंद्र में लाएं। भंडरिया बडगड प्रखंड के किसान धान क्रय केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे थे ।उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। धान की खरीदी अब शुरू कर दी गई है।
इस मौके पर बीडीओ विपिन कुमार भारती, प्रह्लाद तिवारी, मुबारक अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।