whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27180386
Loading...


भंडरिया में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुलिस ने किया सहयोग की अपील

location_on भंडरिया access_time 30-Dec-20, 06:15 PM visibility 659
Share



भंडरिया में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुलिस ने किया सहयोग की अपील


मोहम्मद हसनैन check_circle
संवाददाता



भंडरिया : थाना परिसर में बुधवार को इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत की अध्यक्षता में बडगड व भंडरिया प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन के द्वारा क्षेत्र के हर पहलु पर लोगों से बारी बारी से जानकारी ली गई। अधिकांश लोगों ने सार्वजनिक व हाट बजारो में खुलेआम महुआ शराब की बिक्री किये जाने की जानकारी देते हुए उस पर लगाम लगाने की अपील की। साथ ही बैठक में उपस्थित रंका एसडीपीओ मनोज कुमार ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम प्रशासन के लोगों का आंख कान आप ही लोग हैं। आपके द्वारा दिखाई व सुनाई गई बातों को देखते व सुनते तथा उसको अपनें दायरे में लाते हैं।
पुलिस को आपकी सहयोग की सख्त जरुरत है। बिना आपकी सहयोग के पुलिस एक कदम नहीं चल पाएगी। आपके आर्थिक व समाजिक विकास में अगर मेरा थोड़ा सा भी योगदान रहा तो हम उसे अपना सौभाग्य मानते हैं। आज इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या व समाजिक बुराई अंधविश्वास है। गांव के भोले भाले लोग ओझा गुणी के चक्कर में पड़कर अपने घर परिवार बर्बाद कर लेते हैं यहा तक की एक दुसरे की हत्या तक भी कर देते हैं। वैस लोगों को हमसबो के द्वारा जागरुक करनें की जरुरत है की आप अंधविश्वास के चक्कर में न पड़े। और अपना व अपने समाज का विकास करें। मौके पर भंडरिया प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह, बडगड जिप सदस्य रमेश सोनी, बीडीसी सुशील कुमार सिन्हा, मुखिया महेश्वर सिंह, शंकर सिंह, बालदेव टोप्पो, प्रभा कुजूर, ललिता बाखला ग्रामीण अशोक गुप्ता, सुरेश प्रसाद सोनी, भागीरथी महतो, देव सागर दीक्षित आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play