बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। धान क्रय केंद्र का उदघाटन प्रमुख रवींद्र कुमार, बीडीओ अमित कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उदघाटन के पहले दिन चार किसानों का धान क्रय किया गया।
उस मौके पर बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि जिन किसानों को मैसेज मिल चुका है वे बारी बारी से अपना धान लेकर सेंटर पर आये। नियमित रूप से धान की खरीद चले इसके लिये प्रशासन तत्पर है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को कोई असुविधा होती है तो वे तत्काल इसकी शिकायत मुझसे करें शीघ्र ही शिकायत का निराकरण किया जायेगा।
बीडीओ कहा कि किसान साफ सुथरा धान केंद्र पर लायें ताकि खरीद में कोई परेशानी न हो।
उन्होंने कहा की निबंधित सभी किसानों के धान की खरीद होगी। बिना मैसेज के किसान अपना धान लेकर केंद्र पर नहीं आयें, जब मैसेज मिले और मैसेज में बताये गये तिथि को ही धान लेकर सेंटर पर पहुंचे।
उस मौके पर भाजपा नेता मुकेश चौबे, विभूतिभूषण चौबे, अमरनाथ पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता, विकास कुमार स्वदेशी, मिंटू पांडेय, अशोक सेठ, कुमार कनिष्क, धान क्रय केंद्र प्रभारी दीपक चौबे समेत कई लोग उपस्थित थे।