गढ़वा : थाना क्षेत्र के हरादाग कला के यूरिया नदी के किनारे सबरदाहा पुल के समीप खेत से एक युवक के शव को संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है। युवक की पहचान हरादाग कला निवासी अयोध्या चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र महेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। जिसके शव के गल्ले में रस्सी का निशान है।
घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी रणविजय कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए गढ़वा पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव के महिला सन के खेती काटने के लिए गई थी। जिसके क्रम में अचानक शव को देखने के बाद स्थानीय ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद सैकड़ो की संख्या में शव को देखने के लिए लोग घटनास्थल पर उमड़ गए।