गढ़वा : राधा पार्वती एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बुधवार को शहर के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में फर्स्ट एड बॉक्स का वितरण किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पतंजलि केसरी ने छात्रों को प्राथमिक उपचार की विधि से रूबरू कराया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को फर्स्ट ऐड करने आना चाहिए। प्राथमिक चिकित्सा से मरीज की जान बचाने के साथ होने वाले बड़ा शारीरिक नुकसान से भी बचाया जा सकता है। घर-घर में फर्स्ट ऐड बॉक्स होना चाहिए।
प्रधानाध्यापक विद्यासागर तिवारी ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को सही समय पर प्राथमिक चिकित्सा कर स्थिति में सुधार किया जा सकता है।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय राधा बाबू की 34 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत गुरुवार को छात्रों और प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया जाएगा।
मौके पर स्कूल के अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस अंसारी, दामोदर राम, डॉक्टर इश्तियाक राजा, संतोष कुमार, नवीन कुमार द्विवेदी, सिराजुद्दीन अंसारी, अनिता कुमारी, जमरूद्दीन अंसारी, सद्दाम खान, सुनील कुमार विश्वकर्मा, मनोज चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।