बंशीधर नगर (गढ़वा) : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 6 में गायत्री देवी पति अरुण कुमार तिवारी का प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत मिले आवास का गृह प्रवेश मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने फीता काटकर कराया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डो में प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य चल रहा है। उन्होंने समय पर आवास निर्माण का कार्य पूरा करने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए लाभुक की सराहना किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष लता देवी, सीएलटीसी आलोक कुमार, पीएमसी मुजफ्फर खान, प्रेमचंद गुप्ता, वार्ड पार्षद शम्भू राम सहित अन्य उपस्थित थे।