रेहला आदि गुरु दत्तात्रेय की जयंती पर प्रयागराज प्रेरणा परमार्थ आश्रम की रेहला इकाई ने मंगलवार को शिवतार ट्रेडर्स परिसर में एक हजार गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र व कंबल वितरीत किया। वितरण समारोह का शुभारंभ गुरु दत्तात्रेय की पूजा-अर्चना के उपरांत की गई। डेंटल कॉलेज के चेयरमैन सह संस्था के अध्यक्ष दिनेश सिंह, रेहला थानाप्रभारी श्रीभगवान सिंह, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्ष नीरज सिंह, एसबीआई के शाखा प्रबंधक दीपक सिंह, आरपी सिंह ने आदि गुरु की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम में जुटे अतिथियों ने कहा कि मानव सेवा से बड़ी कोई धर्म नहीं है। बिना भेदभाव समाज के सभी वर्ग के जरूरतमन्दों की सेवा करना ही अपने आप में मिसाल है।
प्रेरणा परमार्थ आश्रम ने बड़े पैमाने पर प्रत्येक वर्ष वस्त्र का वितरण कर समाज सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम कर चुका है। आश्रम की ओर से यह कार्यक्रम क्षेत्र के कई जगहों पर आयोजित किया जाता है जिससे वृहद पैमाने पर जरूरतमंदों को लाभ मिलता है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि समय को समय पर पहचान कर उसके साथ चलने से ही जीवन में सफलता मिलती है और जीवन की यही सार्थकता भी है। वनांचल डेंटल कॉलेज के चेयरमैन दिनेश सिंह ने कहा कि जरूरतमन्दों की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि आश्रम की ओर से इस कंपकपाती ठंड में वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगों के बीच गर्म कपड़े के साथ धोती, साड़ी, और अन्य जरूरत के समान भी वितरित किये जाते हैं।
समारोह में आश्रम की ओर से भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों के जांचोपरांत मुफ्त दवा भी दी गई। इससे पहले संस्था की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। रेहला इकाई के रणधीर सिंह, कृपाशंकर सिंह विनोद सिंह, राज सिंह, डॉ मनोज, मुन्ना सिंह, पप्पू सेठ, अजीत दिक्षित, आलोक सिंह, अलख सिंह, मृत्युंजय सिंह, उपेन्द्र देव, दिनेश्वर देव ने कार्यक्रम के सफल संचालन में भरपुर सहयोग किया।
मौके पर संजय शुक्ला, हरकेश्वर प्रसाद, प्रदीप सिंह, अरुण सिंह, अशोक सिंह, विजय विश्वकर्मा, संस्कार भारती के संगठन मंत्री अशोक तिवारी समेत संस्था के कई सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे।