गढ़वा : विधानसभा विधायक कॉन्फ्रेंस हॉल रांची में झारखंड जंप रोप एसोसिएशन द्वारा 11वीं राज्य स्तरीय जंप रोप रेफरी कोच प्रशिक्षण शिविर एवं राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। गढ़वा जिला जंप रोप के प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। झारखंड जंप रोप एसोसिएशन द्वारा बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें झारखंड जंप रोप एसोसिएशन के पलामू प्रमंडल क्षेत्र का प्रभार विक्रम ठाकुर को दिया गया।
भारतीय जंप रोप संघ के अध्यक्ष रांची के विधायक एवं पूर्व मंत्री सीपी सिंह द्वारा फूलों का माला पहना कर नियुक्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर विक्रम ठाकुर को सम्मानित किया गया।
विक्रम ठाकुर की इस उपलब्धि पर झारखंड जंप रोप के महासचिव संतोष प्रसाद, गढ़वा खेल संघ संरक्षक जनाहुदिन खान, जंप रोप अध्यक्ष अरविंद कुमार तूफानी, सचिव कुंदन कुमार रंजन, धर्मराज भारती बास्केटबॉल सचिव आदि लोगों ने बधाई दिया।