whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27128623
Loading...


श्री बंशीधर नगर को मिला अग्निशमन सेवा, विधायक भानु ने किया शुभारंभ

location_on बंशीधर नगर access_time 28-Dec-20, 06:46 PM visibility 658
Share



श्री बंशीधर नगर को मिला अग्निशमन सेवा, विधायक भानु ने किया शुभारंभ


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर (गढ़वा) : अनुमंडल बनने के 28 वर्ष बाद श्री बंशीधर नगर को स्थाई अग्निशमन वाहन मिला। अनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को विधायक भानु प्रताप शाही ने अग्निशमन वाहन का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। साथ ही अग्निशमन वाहन सेवा जिला कार्यालय गढ़वा का दूरभाष संख्या 93049 53438 व श्री बंशीधर नगर को मिले अग्निशमन वाहन का दूरभाष संख्या 92629 98597 जारी किया। विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि वर्ष 1991 में अनुमंडल बना। पर अग्निशमन वाहन अनुमंडल को उपलब्ध नहीं हुआ था। अब स्थाई रूप से अनुमंडल को अग्निशमन वाहन मिल गया है। भगवान न करें किसी के घर या कहीं आग लगे। पर यदि कहीं भी आग लगती है, तो तत्काल उपरोक्त नंबर पर संपर्क कर अग्निशमन वाहन की सेवा प्राप्त किया जा सकता है।
पूर्व में सिर्फ जिला मुख्यालय गढ़वा में ही अग्निशमन वाहन उपलब्ध था। अनुमंडल में कहीं भी आग लगने पर जिला मुख्यालय से अग्निशमन वाहन को आते-आते सब कुछ जलकर राख हो जाता था। पर अब अग्निशमन वाहन का सेवा अनुमंडल वासियों को तत्काल उपलब्ध हो सकेगा। बताते चलें कि अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने उपायुक्त गढ़वा को प्रतिवेदन देकर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए स्थायी रूप से अग्निशामक वाहन एवं अग्निशमन दल उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। एसडीओ ने कहा था कि श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में आठ प्रखंड हैं। ठंड एवं गर्मी के मौसम में आगजनी की घटना होने पर अग्निशामक वाहन नहीं रहने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
आगजनी की घटना होने पर 35 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय गढ़वा से अग्निशामक वाहन को आने में काफी विलंब हो जाता है। जिसके कारण जानमाल की क्षति की संभावना बनी रहती है। आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए एक अग्निशामक वाहन को आवश्यक संसाधन सहित स्थायी रूप से श्री बंशीधर नगर अनुमंडल को उपलब्ध कराया जाए। ताकि आगजनी की घटना होने पर तत्काल उस पर काबू पाया जा सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play