गढ़वा : झारखंड सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर गढ़वा टाउन हॉल के मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। इस सिलसिले में आज गढ़वा के पदाधिकारी कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए जी जान से लगे हुए हैं।कार्यक्रम स्थल पर टेंट, मंच, कुर्सी आदि लग चुके हैं। पदाधिकारी अपनी मौजूदगी में सभी तरह के कार्य करा रहे हैं। जिले के उपायुक्त हर पल इसका मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा जानकारी ले रहे हैं।
इस निमित आज शाम जिले के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, डीडीसी एसएन उपाध्याय, गढ़वा एसडीओ जियाउल अंसारी, वंशीधर नगर के एसडीओ जयवर्धन कुमार, गढ़वा सीओ जेके मिश्रा कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूबे के पेयजल स्वक्षता मंत्री सह स्थानीय विधायक मिथिलेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे तथा कई विभाग का विकास कार्य का शिलान्यास, उद्धघाटन तथा कई सौ करोड़ का परिसंपत्ति का वितरण किया जायेगा