गढ़वा : प्रखंड कार्यालय में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का पुनर्गठन किया गया। मीटिंग हॉल में सभी स्वयंसेवक के सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार ठाकुर को चयनित किया गया। उपाध्यक्ष अनिल कुमार राम, सचिव धर्मेंद्र रजक, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण राम, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, सह मीडिया प्रभारी शोएब खान, सह सचिव उपेंद्र कुमार पासवान, संरक्षक चंदन कुमार प्रभाकर, सह संरक्षक उपेंद्र कुशवाहा को बनाया गया।
मंच का संचालन अरविंद पांडे ने किया। व्यवस्थापक की भूमिका में कुर्बान अली ने सारी व्यवस्था किया। इस मौके पर समस्त स्वयंसेवक संघ के सदस्य उपस्थित थे।