गढ़वा : जिला कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस के अवसर पर, कार्यालय में जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार तुफानी के द्वारा सर्वप्रथम सभी कांग्रेस जनों के साथ मिलकर झण्डातोलन किया गया तथा एक विचार गोष्ठी किया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा सरकार के एक साल के कार्यकाल के विकास कार्यो के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया एवं सरकार द्वारा कृषि लोन की माफी एवं अन्य विकास कार्यो की जानकारी आम जनों तक पहुँचाया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके साथ ही जनवरी के प्रथम सप्ताह में जरुरतमंद असहायों के बीच ठंड को देखते हुए कम्बल वितरण का निर्णय किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोबिन अंसारी, श्याम बिहारीराम, शैलेश चौबे, वरिष्ठ कांग्रेसी रामवृक्ष यादव, अलख निरंजन चौबे, उदयनारायण तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमर सफदर, प्रखंड अध्यक्ष बजेन्द्र चौधरी, उगेन्द्र चौबे, सत्यनारायण सिंह, शिवप्रसाद गुप्ता, राजेश चौबे, शशिमोहन चौबे, संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज्य सत्यनारायण यादव, कामगार सेल अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य अध्यक्ष अजहर इकबाल,
युवा कांग्रेस पीयूष चौबे, राहुल तिवारी आदि उपस्थित थे।