whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27147494
Loading...


इंटक के त्रिपाठी गुट ने सेल के प्रशासनिक भवन पर दिया एक दिवसीय धरना

location_on भवनाथपुर access_time 28-Dec-20, 05:39 PM visibility 658
Share



इंटक के त्रिपाठी गुट ने सेल के प्रशासनिक भवन पर दिया एक दिवसीय धरना


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को इंटक त्रिपाठी गुट के द्वारा सेल के प्रसाशनिक भवन पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एन त्रिपाठी के नेतृत्व में भवनाथपुर तुलसी दामर डोलोमाइट बन्द खदान को खोलने व विस्थापितों के समस्या पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात श्री त्रिपाठी के साथ एक ग्यारह सदस्यीय डेलीगेट टीम सेल प्रबंधन के अधिकारी बी दुग्गल व राजेश कुमार के साथ खदान बन्दी व विस्थापितों की समस्या से अवगत हुए। बैठक के बाद उपस्थित मजदूर व विस्थापितों को सम्बोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि सेल के द्वारा केंद्र सरकार को इसी प्रमाण पत्र में हुए मतभेद के कारण खदान पर सेल को करोड़ों रु की पेनाल्टी लगाई गई है, जिससे बचने के लिए सेल सरकार से पहल न करते हुए कोर्ट चली गई जिसके कारण खदान बन्द हो गई।
जिस पर जनवरी माह में केंद्र व राज्य सरकार से मिलकर पहल करेंगे। वहीं विस्थापित पर कहा कि पूर्व में ही विस्थापन नीति प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के समय बना हुआ है कि, लिए जमीन पर कोई कार्य नहीं हो पा रहा है तो उसे जमीन मालिक को सौंप दिया जाय। जिसका अनुपालन न करते हुए सेल राज्य सरकार को हैंड ओवर कर रही जो गलत है। जमीन मालिक को वापस करें। इसके लिए पहल करेंगे। साथ ही उन्होंने जानकारी के बावजूद महाप्रबंधक को अनुपस्थित रहने पर खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि नए प्रभारी आए हैं तो बेहतर कार्य करें न की बोरिया बिस्तर समेटकर भागने का कार्य करें। उन्होंने रांची में दो दिन बात मिलने का समय महाप्रबंधक से तय किया है। कार्यक्रम में पुलिस इंसपेक्टर रामजी महतो, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, सीआई मुंशी राम, कन्हैया चौबे, सन्नी चंद्रवंशी, प्रदीप शर्मा, सुशील चौबे, गोपाल यादव, विस्थापित नेता राम विजय साव सहित सैकड़ों ठेका मजदूर उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play