क्रिकेट जीवन में दृढ़ निश्चयी बनना सिखाता है: दिलीप
गढ़वा : गढ़वा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजत सिनियर डिवीजन स्व. सुरजीत सिंह मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग के फाईनल में रविवार को जीसीसी ग्रीन ने जीसीसी डार्क को 86 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। पुरस्कार वितरण संघ के अध्यक्ष मुख्य अतिथि नाॅर्थ डिवीजन के डीएफओ दिलीप कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि वन विभाग साउथ के डीफओ अभिरुप सिन्हा, उपाध्यक्ष जेजे सिंह, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ब्रजेश तिवारी, जेएसीए के कमिटी प्रभारी संजय सिंह द्वारा संयुक्त रुप से वितरीत किया गया।
टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसीसी ग्रीन 36 ओवरों में 231 रन बनाकर आउट हो गयी जिसमें मोहित यादव ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 56 रनों का स्कोर खड़ा किया।
वहीं जितेन्द्र यादव ने 31 तथा अर्श इब्राहिम ने नाबाद 22 रन बनाये। जीसीसी डार्क की ओर से गेन्दबाजी करते हुए अतीफ एजाज वारसी ने 3 तथा आर्यन व आकाश ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। जवाबी पारी खेलने उतरी जीसीसी डार्क की टीम 25वें ओवर में 145 रनों पर ही सिमट गयी। डार्क की ओर से मयंक द्विवेदी ने 39, अंकित तिवारी ने 31 तथा कुमार गौरव ने 30 रनों का सहयोग किया। जीसीसी ग्रीन की ओर से गेन्दबाजी करते हुए प्रियांशु राज ने 5 तथा अंकित व मोहसीन ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। वहीं केपी सिंह मेमोरियल जूनियर डिवीजन मे जीसीसी ब्लू ने जीसीसी पिंक को पराजित कर खिताब अर्जित किया।
इस मौके पर पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीएफओ दिलीप यादव ने कहा कि क्रिकेट अथवा कोई भी खेल जीवन में दृढ़ निश्चयी बनना सिखाता है।
एक ओर जहां क्रिकेट खेल, खेल भावना को जागृत करता है वहीं दुसरी ओर टीम वर्क की प्रेरणा देता है। उन्होने कहा कि गढ़वा में स्टेडियम के निर्माण के लिए मेरी पुरी कोशिश होगी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डीएफओ अभिरुप सिन्हा ने कहा कि गढ़वा में क्रिकेट का स्तर काफी उंचा है। आज इस खेल में काफी संभावनाएं हैं। वहीं उपाध्यक्ष जेजे सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अपने पैशन को कभी नही छोड़े। मौके पर उपस्थित जिले के वरिष्ठ क्रिकेेट खिलाड़ी ब्रजेश तिवारी अपने पुराने दिनों के क्रिकेट खेल की याद को ताजा किया। साथ ही कहा कि आज क्रिकेट काफी उंचाई पर पहूंच चुका है।
इस मौके पर जेसीए के कमिटी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मेरी कोशिश है कि गढ़वा में रणजी स्तर का एक स्टेडियम हो जिसका लाभ यहां के क्रिकेट खिलाड़ियों को मिले।
वरिष्ठ खिलाड़ी सच्चिदानंद धर दुबे ने वर्तमान खिलाड़ियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। मौके पर लातेहार जिला सचिव अमलेश सिंह ने भी पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित किया। इसके पूर्व अतिथियों को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के उपाध्यक्ष कमलेश सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन बिनोद कमलापुरी ने किया।
गढ़वा ने सबसे पहले क्रिकेट लीग को पुरा किया : अमिताभ चौधरी
झारखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, बीसीसीआई के पूर्व सचिव अमिताभ चैधरी ने पुरस्कार वितरण समारोह को विडीयो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा ने सबसे पहले क्रिकेट लीग को पुरा किया। उन्होने कहा कि गढ़वा में क्रिकेट का स्तर और उंचा करने के लिए प्रयास करेंगे।
गढ़वा के लड़के आज राज्य स्तर पर खेलते हैं। यह आफिस बियरर की मेहनत और खिलाड़ियों के लगन का परिणाम है। साथ ही उन्होने इस सफलता के लिए कमिटी मैनेजमेंट प्रभारी संजय सिंह व पुरी टीम को इसके लिए बधाई दिया।