धुरकी : प्रखंड मुख्यालय स्थित 33/11 केवीए पावर सब स्टेशन परिसर मे सहायक विद्युत अभियंता सुभाष प्रसाद व कनिय विद्युत अभियंता शिवम पांडेय की मौजूदगी मे प्रखंड के सुदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने अपना-अपना बकाया बिजली बील जमा किया।
इसकी जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता व कनिय अभियंता ने बताया की विभागीय पहल करते हुए उपभोक्ताओं के सुविधा के लिए मोबाइल वैन के माध्यम से बील जमा कराया जा रहा है। उन्होने यह भी कहा की सभी बकाएदार उपभोक्ता अपना बील पावर सब स्टेशन परिसर पे पहूंचकर जमा कर सकते हैं, बिल जमा करने के बाद प्राप्ति रशीद दिया जाएगा।
इस दौरान विद्युत कर्मी सदाम हुसैन, शैलेश कुमार, मुमताज अंसारी, बद्रुदीन अंसारी, सुधीर कुमार, छोटन राम के अलावे सभी अन्य कर्मी मौजूद थे।