whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176105
Loading...


राम कथा वाचक दिनेश कुमार मिश्र के निधन पर सतबहिनी झरना तीर्थ से जुड़े लोगों में शोक की लहर

location_on कांडी access_time 27-Dec-20, 05:47 PM visibility 658
Share



राम कथा वाचक दिनेश कुमार मिश्र के निधन पर सतबहिनी झरना तीर्थ से जुड़े लोगों में शोक की लहर
शोक व्यक्त करते लोग।


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : भारत के तमाम बड़े मंचों पर मानस की पताका फहराने वाले श्रीराम कथा के विलक्षण प्रस्तोता मानस दिनकर पं. दिनेश कुमार मिश्र जौनपुर नहीं रहे। मानस मंच पर श्रीराम कथा कहकर नीचे उतरते ही हृदयाघात से वे ब्रह्मलीन हो गए। सतबहिनी झरना तीर्थ के विशिष्ट मंच से भी उन्होंने दर्जनों बार श्रीराम कथा कहकर इस मंच को गौरवान्वित किया था। उनके इस तरह अचानक महाप्रयाण की खबर सुनते ही मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के तमाम अधिकारी, सदस्य एवं आम जन एकबारगी मर्माहत हो गए। लोगों ने कहा कि उनकी जिह्वा पर साक्षात सरस्वती विराजमान रहती थीं। उनका उद्बोधन सुनकर लिखने वाले भारी असमंजस में पड़ जाया करते थे कि कौन से शब्द लिखुं कौन छोड़ूं।
बिना साज व संगीत के हजारों लोग जिन्हें पिन ड्रॉप साइलेंस में घंटा भर एकाग्रचित्त होकर सुना करते थे। उनका स्वर्ग सिधार जाना इस भारतभूमि की अपूरणीय क्षति है। उनके निधन को लेकर रविवार को मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटनस्थल विकास समिति ने एक शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों तथा मानस जगत को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह, सचिव पं. मुरलीधर मिश्र, गोरखनाथ सिंह, शिव भजन मिस्त्री, पारसनाथ सिंह, शंभू शाह, सुखदेव साह, हरी गंगा दास, संत हरिदास, रामदास दुबे, विश्वनाथ साह, रघुनंदन राम, कामेश्वर बैठा, देवी दयाल राम, दिलीप कुमार पांडेय, राम ध्यान साव सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play