भवनाथपुर (गढ़वा) : झगड़ाखांड के तीन दर्जन ग्रामीणों ने भवनाथपुर थाना में आवेदन देकर वन रक्षी ओमप्रकाष उरांव के द्वारा गाँव के दो ट्रेक्टर मालिक व सड़क के संवेदक के विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी की फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग किया है।
ग्रमीण लखन यादव, राजमोहन यादव, नन्दू यादव, अवधेश, परमानन्द यादव, विकाश, रोशन, धर्मेंद्र यादव, चन्दा देवी, गुड़िया देवी सहित अन्य ने बताया है कि बीते 24 दिसम्बर को 12 से एक बजे के बीच भवनाथपुर के वनरक्षी ओमप्रकाश उरांव अपने दो अन्य सहकर्मी के साथ झगडाखांड में चल रहे सड़क निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे जहां लॉक डाउन के पूर्व संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण में रखे बालू को सड़क के गार्डवाल निर्माण में डाला जा रहा था।
जहां हम 15 से 20 ग्रामीण गार्ड वाल निर्माण के पास ही खड़े कार्य को देख रहे थे। जहां उक्त कर्मियों ने संवेदक रविरंजन चौबे के कर्मी से पूछा कि बालू कहाँ से लाया जा रहा है। जहां कर्मी ने हम सब के सामने बताया कि पूर्व में साइड में रखे बालू को गार्डवाल निर्माण में ला कर कार्य किया जा रहा है, उसके बाद ओमप्रकाश व उनके सहयोगी वहां से वापस हो गए। परन्तु दूसरे दिन उक्त कर्मी के द्वारा गाँव के ट्रेक्टर मालिक सुनील यादव, अवधेश यादव व संवेदक रविरंजन चौबे पर फर्जी तरीके से वन कर्मियों के साथ जबरन ट्रेक्टर छुड़ाने का प्राथमिकी दर्ज कर परेशान किया जा रहा है, जिससे सड़क निर्माण में भी बाधा उतपन्न हो रहा है। इसलिये ग्रामीणों के मांग पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ऊपर करवाई की जाए।