श्री बंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण व शहरी मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय को दक्षिण पूर्वी रेलवे रांची मण्डल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य, भाजपा नेता लक्ष्मण राम को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष व मथुरा पासवान को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर प्रखण्ड बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के आवास के समीप सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस सम्मान समारोह में भाजपा मण्डल के द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, लक्ष्मण राम को अंगवस्त्र, बुके व प्रतिक चिन्ह के रूप में राधा कृष्ण की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहाँ कार्यकर्ताओ को भी सम्मानित किया जाता है। सम्मानित किए गए पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, लक्ष्मण राम व मथुरा पासवान ने कार्यकर्ताओंके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी व देश हित मे कार्य करें।
मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सिधेश्वर लाल अग्रवाल, जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, जिप सदस्य प्रियंका देवी, लवली आनन्द, मण्डल अध्यक्ष विकास पांडेय, मण्डल अध्यक्ष शहरी कुमार कनिष्क, बूच्चू प्रसाद, राकेश चौबे, विभूति भूषण चौबे, सोबराती खां, आनन्द प्रकाश कमलापुरी, नीरज कुमार, प्रताप जायसवाल, अखिलेश यादव, मंगल यादव, संध्याकर विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, लालमोहन यादव, विक्की देव, सुधीर प्रजापति, अभिषेक चौबे, अर्चना कमलापुरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्मान समारोह का संचालन बिस सूत्री के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।