श्री बंशीधर नगर : थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने रविवार को थाना क्षेत्र के नरही ग्राम स्थित पंचायत भवन में अंधविश्वास, महुआ शराब के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि डायन बिसाही के चक्कर मे नही पड़े। यह अंधविश्वास है। जो लोग डायन बिसाही के चक्कर में पड़ते हैं, उनका घर बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास के चक्कर में लोगो का समय व पैसा दोनो का नुकसान होता है।उन्होंने कहा कि महुआ शराब के कारण आये दिन महिलाओं पर अत्याचार, उत्पीड़न, व छेड़खानी की घटना होते रहता है। उन्होंने कहा कि हरहाल में महुआ शराब को बंद करना होगा। इसके लिए हम सबो को मिलकर आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि यदि आपके आस पास महुआ शराब बनता है या बिकता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें, तत्काल कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि पोक्सो एक्ट के मामले में बढ़ोतरी हो रहा है। सबों के सहयोग से ही इसे रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल का दुरुपयोग नही हो, मोबाइल का सदुपयोग होना चाहिए।उन्होंने कहा कि हर छोटी बड़ी घटना की जानकारी पुलिस को दें ताकि बड़ी घटना को रोका जा सके।उन्होंने कहा कि अफवाह से बचें। अफवाह नही फैलाएं।
मौके पर उपस्थित पंचायत की मुखिया संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि अंधविश्वास से बचें। पुलिस को सहयोग करें।
मौके पर जेएस एल पीएस की निधि भारती, स्नेह लता, कमला देवी, पूजा देवी, चांदनी देवी, चंदा देवी, अमृता देवी, हंसा देवी, सबीना बीबी, पूर्णिमा देवी, विकास कुमार, घूरा प्रजापति सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।