बिशुनपुरा : सारो गाँव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में ग्रामीणों के द्वारा बैठक कर हाल का नया नक्शा रद करते हुवे पुनः सर्वे कराने की मांग की है।
विदित हो कि सारो गाँव का नक्शा धरातल पर मेल नहीं खाता है, जिसके चलते कई जोतनदार खाता प्लॉट को लेकर एक दूसरे से उलझे हुए हैं, एवं आपसी विवाद की संभावना बनी रहती है।
इसपर ग्रामीणों ने सरकार से नया नक्शा को रद्द कर पुनः सर्वे कराने की मांग किया।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हम तमाम जोतनदार हाल नक्सा को रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को तैयार हैं। वहीं मौजा सारो का खाता 3 का लगभग 300 सौ एकड़ जमीन को वन विभाग में डाल दिया गया तथा सारो गाँव का नक्शे को भी कम कर दिया गया है।
जिससे कई जोतनदार भूमिहीन भी हो सकते है। जबकि वर्षों से जमीन को जोतते आ रहे रैयतों के पास सभी कागजात मौजूद हैं।
आगे जमीन के लड़ाई को लेकर 13 सदस्यीय टीम का गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष मुंद्रिका पाल सचिव सराजूदिन अंसारी कोषाध्यक्ष हरिनाथ पाल को बनाया गया है। वहीं इस बैठक को लेकर सारो गाँव के लगभग ढाई-तीन सौ की संख्या में रैयत मौजूद थे।