whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27189741
Loading...


इस बार होगा आदेश का पालन? या फिर उड़ेगी धज्जियां

location_on गढ़वा access_time 27-Dec-20, 03:12 PM visibility 662
Share



इस बार होगा आदेश का पालन? या फिर उड़ेगी धज्जियां


नवनीत कुमार check_circle
एडमिन, नूतन टीवी



नूतन टीवी विशेष गढ़वा : समाहरणालय गढ़वा में समाहरणालय में कार्यरत कर्मियों और पदाधिकारियों के अतिरिक्त बाहर के किसी भी वाहन का प्रवेश दिनांक 26.12.2020 से पुनः वर्जित कर दिया गया है। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा आदेश जारी कर समाहरणालय के मुख्य द्वार पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है, ताकि बिना पास वाले वाहन समाहरणालय के मुख्य द्वार के अंदर प्रवेश ना हो सके। क्या है प्रवेश पास? दिनांक 21.09.2020 को उपायुक्त द्वारा पहली बार समाहरणालय के अंदर वाहन प्रवेश हेतु पास निर्गत करने का आदेश जारी किया गया। जिसके आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा द्वारा समाहरणालय में कार्यरत सभी पदाधिकारी/कर्मियों को वाहन संख्या के साथ कर्मचारी और पदाधिकारी हेतु पास निर्गत किया गया था।
क्यों दुबारा जारी करना पड़ा आदेश? उपायुक्त द्वारा जारी किए गए दोनों आदेश विदित हो कि सितंबर में दिए गए उपायुक्त के आदेश के बाद सभी वाहन में प्रवेश पास लग गए और प्रवेश पास वाले वाहन समाहरणालय गेट के अंदर आने लगे इसके लिए समाहरणालय के मुख्य द्वार पर वाहन चेकिंग के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल भी प्रतिनियुक्त किए गए थे परंतु कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों नेताओं और कुछ लोगों से बराबर दंडाधिकारी और पुलिस बल से तू-तू , मैं-मैं होते रहता था। खैर यह आदेश कुछ ही दिनों में कागज के पन्नों तक सिमट कर रह गया और सभी लोगों का वाहन समाहरणालय के अंदर आना प्रारंभ हो गया। क्या है समस्या? समाहरणालय परिसर के अंदर वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।
कार्यरत कर्मियों और पदाधिकारियों के वाहन के अलावा जगह नहीं बचता है, इसीलिए बाहर के लोगों का वाहन का अंदर प्रवेश वर्जित किया गया था। लेकिन आदेश ठीक से लागू नहीं होने के कारण सभी गाड़ियां अंदर आ जाती हैं और बेतरतीब तरीका से वाहन का पार्किंग करने से सरकारी वाहन को भी आने जाने में कठिनाई होने लगती है। इसलिए कर्मी और पदाधिकारी के अलावा बाहरी वाहनों के प्रवेश को वर्जित किया गया था, समस्या को यथावत देखते हुए पुनः आदेश जारी किया गया है। इस बार होगा अमल? पिछली बार निर्गत किए गए आदेश में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त नहीं किए गए थे जिस कारण हो सकता है कि वह आदेश ज्यादा दिन तक नहीं लागू रह पाया। परंतु इस बार आदेश संतुलित लग रहा है और जारी किए गए आदेश में सुबोध कुमार कार्यपालक दंडाधिकारी को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है, जिस से उम्मीद है कि लिखित में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त होने के कारण यह आदेश अमल होने की उम्मीद है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play