श्री बंशीधर नगर : पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे के निर्देश पर शनिवार को थाना के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक सहित 15 वाहन जब्त कर चालान काटा गया। इसमें बगैर हेलमेट यात्रा कर रहे 10 बाइक, सड़क अवरुद्ध कर खड़े दो ओमनी वेन, एक पिकअप व क्षमता से अधिक सवारी ढो रहे दो टेंपो शामिल है। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों का चालान काट अग्रेतर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन अनुमंडल परिवहन पदाधिकारी को भेजा गया है।