श्री बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के जासा ग्राम के दामर टोला निवासी नसीर अंसारी के घर में शुक्रवार की रात आग लगने से घर में रखा हुआ 3 किवंटल चावल, दाल, 2 किवंटल गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं घर में बांधे दो बैल जलकर घायल हो गये। नसीर अंसारी की पत्नी रुवैदा बीवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कहा है कि विगत रात्रि हम सभी परिवार खाना खाकर सोए हुए थे । करीब 3 बजे भोर में उठी तो देखा कि मेरे घर में आग लगी हुई है। यह देखकर मैं जोर-जोर से आवाज देकर चिल्लाने लगी। जब तक गांव के लोग आकर आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।