whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192120
Loading...


सगमा प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालयों में किया गया योग शिविर का आयोजन

location_on सगमा access_time 21-Jun-20, 07:58 PM visibility 687
Share



						सगमा प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालयों में किया गया योग शिविर का आयोजन
योगायास करते हुए सगमा प्रखंडवासी


सगमा check_circle
संवाददाता



सगमा : प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायत सचिवालय व सार्वजनिक स्थानों पर रविवार को छठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कर्मिर्यों,पंचायत सचिवालय में जनप्रतिनिधियों व सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों ने सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार समाजिक दूरी का पालन करते हुए योग शिविर का आयोजन किया। योग शिविर में लोगों को योग के फायदे और योग के तरीके के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मौके पर लोगों को ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटी संचलन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध त्रिकोणासन, भद्रासन, मंडूकासन, उष्ट्रासन, स्वशासन, प्राणायाम में कपालभांति, नाड़ी शोधन, अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी, उदगीर आदि योगाभ्यास करते हुए लोगों को योग के बारे में विस्तार से बताया गया।
सगमा प्रखंड कार्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि योग में अद्भुत शक्ति है, योग से हर बीमारियों पर विजय पाया जा सकता है। योग शक्ति से असाध्य रोगों पर जीत हासिल किया जा सकता है। नियमित योग करने वाले लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से भी बच सकते हैं। सगमा मुखिया नारायण दास यादव ने कहा कि योग एक प्राचीन विद्या है जो भारतीय समाज में हजारों साल पहले विकसित हुआ था और तब से लगातार इसका अभ्यास किया जा रहा है। इसमें किसी व्यक्ति को अच्छे आकार में रखने के लिए और बीमारियों और अक्षमताओं के विभिन्न रूपों से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के अभ्यास शामिल हैं।
यह ध्यान के लिए एक मजबूत तरीका भी माना जाता है जो मन और शरीर को शांत करने में मदद करता है।आज दुनिया भर में योग का अभ्यास किया जा रहा है। दुनिया के हर देश में लोग योगाभ्यास करते हैं। इस मौके पर प्रखंड कर्मी व जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play