गढ़वा : शहर के मिस्कार मुहल्ला में शनिवार को युवकों ने बैठक कर संगठन बनाने पर चर्चा की और भावी कार्यक्रम करने पर विचार किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक अनिरूद्ध शरण ने कहा कि युवाओं को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए और उन्होंने कहा कि आज के युवा पीढ़ी के लोग जो नशे के आदी हो गए हैं, हमलोग उनके लिए जागरुकता कार्यक्रम समय - समय चलाते रहते हैं और चलाते रहेंगे। ताकि युवा लोग नशा के शिकार होने से बचे। इसकी जानकारी देते हुए सुगंध कुमार बघेल ने कहा कि आज के युवा ही देश के भविष्य हैं।
इस मौके पर बलराम, बादल बघेल, रोहन कुमार मुकेश, छोटु बघेल, जय कुमार, आकाश कुमार, विकास बघेल, जयप्रकाश, कंचन, विशाल कुमार, अविनाश कुमार, भोलु कुमार, कर्ण कुमार आर्यण कुमार, अंकित, बिरु, गंगा बघेल, आदित्य, अरुण, पंकज कुमार, पवन, सोनु, रोहित, काजु, आदि बड़ी संख्या में युवा लोग उपस्थित थे।