केतार : केतार थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने केतार के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्रा को डायन- बिसाही, अंधविश्वास जैसी बातों पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि आपलोग को कभी कोई दिक्कत हो तो थाना को सूचित करें उन्होंने बताया कि किसी को डायन कहना एक कानून जुर्म है, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी संपर्क करने के लिए एक संपर्क नंबर भी दिए। स्कूल में एक शिकायत पेटी रखने का निर्देश दिए।
विद्यायल परिवार के ओर से विद्यायल के सभी छात्र -छात्रा के बीच मास्क वितरण किया गया और कोविड -19 के अंतर्गत कैसे रहना है इसका निर्देश दिया गया।
मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष रामविचार साहु, सचिव कामेश्वर सिंह, प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुप्ता, आचार्य गोपाल पाठक, धनन्जय विश्वकर्मा, सूरज चन्द्रवंशी सहित कक्षा दस के सभी बहनें उपस्थित थीं।