भवनाथपुर( गढ़वा) : थाना क्षेत्र के घाघरा में बीती रात्रि गिरधारी सिंह की 40 वर्षीय पत्नी के साथ एक व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना दूरभाष पर मिलने के बाद रात्रि में ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी प्राप्त करते हुए महिला पुलिस के सुरक्षा में थाना लाया गया है, जहां महिला के द्वारा लिखित शिकायत पर आरोपी कन्हाई कुमार, पंडरिया निवासी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो कि अभी फरार बताया जा रहा है।
घटना के बारे में बताया गया कि आरोपी कन्हाई अपने स्वजन के साथ एक सवारी गाड़ी से घाघरा गाँव में बीती रात्रि झाड़ फूक कराने गया था। जहां बगल के घर मे गिरधारी सिंह के घर जा कर कुछ देर के बाद महिला के साथ घटना को अंजाम दिया।
महिला के शोर-गुल के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला घर में अकेली थी। उसका पति बाहर काम करता है। पुलिस ने उक्त सवारी गाड़ी को जब्त कर थाना ले आई है। थाना पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।