खरौंधी : कोरोना संक्रमण की तेज रफ़्तार को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर द्वारा आज शनिवार को चंदनी पंचायत में कोरोना जांच का विशेष कैम्प के द्वारा बाजार करने जा रहे राहगीरों को रोक- रोक कर कोरोना जांच का सैंपल लिया गया।
प्रशिक्षक दल के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना सैंपल का 200 लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य के अनुरूप जांच प्रक्रिया पूरा किया गया है। हमारी स्वास्थ विभाग की टीम तैयार है।
इस मौके पर प्रखण्ड प्रशिक्षक दल अनुज कुमार, धर्मजीत पासवान, वीरेंद्र मिश्र एमपी डब्ल्यू सत्यनारायण सिंह, पिंटू गुप्ता, लैब टेक्नीशियन रंजनी शर्मा, सोनी देवी, गृह रक्षक वाहिनी छोटन सिंह, भगवान पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।