whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176072
Loading...


गढ़वा पहुंचे आईजी, पुलिस विभाग के सभी कार्यालयों का किया निरीक्षण व अधिकारियों के साथ की मंत्रणा

location_on गढ़वा access_time 26-Dec-20, 05:36 PM visibility 678
Share



गढ़वा पहुंचे आईजी, पुलिस विभाग के सभी कार्यालयों का किया निरीक्षण व अधिकारियों के साथ की मंत्रणा


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जोनल आईजी नवीन कुमार सिंह आज गढ़वा पहुंचे। सर्वप्रथम समाहरणालय परिसर में उन्हें पुलिस केंद्र के सार्जेंट प्रवीण कुमार के द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय में जिले के पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ लंबी मंत्रणा की। आईजी श्री सिन्हा ने अपने गढ़वा दौरे के मकसद का न तो खुद खुलासा किया और न ही पुलिस विभाग की ओर से उनका दौरा रूटीन दौरा है अथवा कोई खास मकसद है इसकी जानकारी दी गई। मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि आईजी का गढ़वा जिला का इस दौरे के पीछे कोई खास मकसद तो नहीं है? अटकलबाजी के केंद्र में भाकपा माओवादी का अब तक का अभेद्य समझे जाने वाला किला बूढ़ा पहाड़ को ले नई रणनीति पुलिस विभाग द्वारा तैयार किए जाने से लेकर पिछले दिनों गढ़वा जिले में घटी विभिन्नताओं से सामूहिक दुष्कर्म जैसे अपराधिक मामले के परिपेक्ष्य में देखा जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी राजकुमार लकड़ा के साथ पुलिस विभाग के सभी कार्यालय सहित अन्य जगहों पर उन्होंने निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध, नक्सलवाद सहित अन्य बिंदु पर गढ़वा एसपी श्रीकांत एस राव खोत्रे, डीएसपी दिलीप खलखो, एसडीपीओ बहामन टूटी, एसडीपीओ मनोज महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जब आईजी समाहरणालय के पुलिस विभाग के सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे थे, तब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया। इस दौरान उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार किया और बस इतना कहा कि कल भी गढ़वा में रहूंगा और जांच करूंगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play