गढ़वा : गढ़वा प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी ने अपने नवादा पंचायत सुखबाना केरवा, नवादा, जोबरैया सहित अन्य जगहों के करीब 40 असहाय गरीब विकलांग जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस ठिठुरा देने वाली ठंड में गरीबों को कम्बल देना पूण्य का काम है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आगे अपने निजी ख़र्च से भी गरीबों की सेवा करेंगी।
इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रसाद राम, नंदकिशोर महतो, रामजन्म भुइँया, किशुन भुइयाँ, तेतरी देवी, राकेश कुमार मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।