बड़गड़ : बड़गड़ मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर चौक निवासी स्व. सहदेव प्रसाद के तीसरी पुण्य तिथि पर शनिवार को उनके परिजनों द्वारा गरीब व असहाय चार मुसहर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया व उनके बच्चों को गर्म वस्त्र के साथ ही भोजन कराया गया। यहां बता दें कि स्व. सहदेव प्रसाद बड़गड़ के प्रसिद्ध व्यवसायी थे। उनका कारोबार छत्तीसगढ़ राज्य तक फैला हुआ था।
इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी मुन्नी देवी, पुत्र धर्मपाल प्रसाद, नारद प्रसाद, संतोष प्रसाद, रमेश प्रसाद, मुकेश प्रसाद आदि अन्य परिजन उपस्थित थे।