गढ़वा : गढ़वा शहर के रंका रोड में दुर्गा मेडिकल हाल के पास कोचिंग पढ़ कर लौट रही छात्रा को बाइक सवार ने धक्का मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया है।
घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि गढ़वा के चिरौंजिया निवासी अनु कुमारी कोचिंग से पढ़ कर घर लौट रही थी, इसी क्रम में सामने से आ रहा बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उक्त छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पूछताछ कर किसी तरह उसके परिजनों को बुलाया गया। घायल छात्रा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।