गढ़वा : थाना क्षेत्र के झुरा के पास ढलाई मशीन ले जा रहे मजदूर को बाइक ने धक्का मार दी। घायलावस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में उड़सुगी निवासी की फुलदेव राम ने बताया कि शुक्रवार की शाम हम लोग काम करने के बाद मशीन को किसी दूसरे जगह ले जा रहे थे, इसी क्रम में सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार को भी गंभीर चोट लगी है। बाइक सवार को रिम्स रेफर कर दिया गया है, जबकि फुलदेव राम का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में चल रहा है।