गढ़वा : गढ़वा जिला शोण्डिक संघ के द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई। स्व० राजेन्द्र प्रसाद का दिनांक 15/12/2020 को आकस्मिक निधन पर महेंद्र प्रसाद साहू के गढ़वा आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
स्व० राजेन्द्र प्रसाद जिला शौण्डिक संघ के संरक्षक, जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता, अभियोजक अधियन्ता सह वरिष्ठ समाजसेवी थे। उनके निधन से गढ़वा शौण्डिक समाज को अपूर्णक्षति हुई है। उनके आकस्मिक निधन पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया एवं उनके चित्र पर श्र्द्धा सुमन एवं पुष्प अर्पित किया गया।
शोक सभा में नन्दलाल प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, अजय साहू, सत्येन्द्र प्रसाद, अजय साहू, अजय गुप्ता, मृत्युंजय शौण्डिक, संजय सागर, अरविंद गुप्ता, दुखी प्रसाद, संदीप गुप्ता, अमित प्रसाद, दीपक गुप्ता, शुभम कुमार आदि उपस्थित थे।