श्री बंशीधर नगर : संस्कार भारती प्रखंड इकाई की बैठक शुक्रवार को पेट्रोल पंप के निकट स्थित गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में हुई। बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। बैठक का शुभारंभ प्रांतीय साहित्य प्रमुख डॉ नथुनी पांडेय आजाद एवं प्रांतीय लोक कला प्रमुख नीरज श्रीधर ने भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया।
बैठक को सम्बोधित करते डॉ नथुनी पाण्डेय ने कहा की संस्कार भारती संगठन का उद्देश्य लोक परम्परा के विलोपन, लोक संगीत को पुनर्जागृत एवं गाँव देहात में छिपे प्रतिभा को उचित स्थान दिलाकर वास्तविक भारत के संस्कृति को पुनर्स्थापित कराना प्रमुखता है। उन्होंने तुलसी जयंती, श्री गीता जयंती, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के महत्ता को भी रेखांकित किया।
उन्होंने सभी युवा से अपील किया की अपनी संस्कृति से विमुख हुए हैं, पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण न कर भारतीय गौरवशाली परम्परा को पुनर्स्थापित करें,यह जवाब देही सभी भारतीयों की है।
नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने मातृशक्ति जिनसे हमारी पहचान है उनके महता को इंगित करते हुए उनसे संस्कृति के रक्षार्थ आगे आने का आह्वान किया। प्रांतीय साहित्य प्रमुख आजाद ने भारत माँ के चित्र पर फूल अर्पित करते हुए मालवीय जी के अद्वितीय कृति के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही महापुरुष अटल जी के समन्वयवादी विचार के प्रति सीख लेने की भी अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत रामानुज शुक्ल सरस् द्वारा माँ भारती के वंदना गीत से हुई।
कार्यक्रम के अंत मे भी देश भक्ति गीत सरस् जी के द्वारा सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का अध्यक्षता पतजंलि संगठन मंत्री शैलेश कुमार शुक्ल के द्वारा किया गया। बैठक में अरविंद तिवारी, श्याम पांडेय, जयप्रकाश रमण, खुसबू कुमारी, अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे।
बैठक में कार्यकारिणी गठित
संस्कार भारती की कार्यकारिणी में डॉ धर्मचंद अग्रवाल, डॉ शशिकांत शुक्ला को संरक्षक बनाए गए, अध्यक्ष शैलेश शुक्ला, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पाठक, सचिव जयप्रकाश रमन, कोषाध्यक्ष राधे रमण चौबे, मंत्री संगठन धीरेंद्र चौबे, मातृशक्ति संयोजिका खुशबू कुमारी, साहित्य संयोजक डॉ सच्चिदानंद पांडे, संगीत संयोजक रामानुज शुक्ला सरस, रंगोली संयोगिता प्रज्ञा कुमारी अर्चना कुमारी, लोक कला संयोजिका अर्चना कमलापुरी, कार्यकारिणी सदस्य सुजीत कुमार, संजय कुमार, सूचना प्रमुख (मीडिया प्रभारी) शुभम कुमार जयसवाल, नीलू चौबे को चयनित किया गया।