गढ़वा : देशरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का 97वीं जयंती जिला मुख्यालय गढ़वा सहित जिले के सभी मंडलों में भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रुप में मनाया।
गढ़वा : गढ़वा जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 9 करोड़ किसान के खाते में 18000 करोड रुपए आज डाला गया एवं आज पूरे भारत के किसानों को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया। उक्त संबोधित कार्यक्रम में गोवावल मंडल में प्रधानमंत्री का संबोधन को सुना गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, जिला महामंत्री संतोष दुबे, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, जिला कार्यसमिति सदस्य वीणा पाठक, मीरा यादव, गौरीशंकर बिंद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, अविनाश पासवान एवं गबावल मंडल के दोनों महामंत्री रविंद्र यादव, शैलेंद्र तिवारी एवं गोवावल मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मेराल : भाजपा मेराल उत्तरी मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा के अध्यक्षता में पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का जयंती मनाया गया एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिभाषन किसानों को सुनाया गया।
मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी रीतेश चौबे ने किसानो को संवोधित करते हुए कहा की अटल बिहारी बाजपेयी भाजपा के जन्मदाता है। एक-एक कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए पार्टी को खड़ा किए। आज उनके द्वारा शुरु किया गया संगठन विश्व की सबसे बड़ी संगठन बन चुका है। अटल बिहारी बाजपेयी देश के एक ऐसे नेता हुए जिन्हें पक्ष विपक्ष सबलोग सम्मान देते थे। वे एक त्यागी पुरुष थे। अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार मात्र एक वोट के लिए गिर गई, लेकिन उन्होने कभी भी गलत कर सरकार चलाने का प्रयास नहीं किया।
प्रभारी रीतेश चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार का नया कृषि कानुन पुरी तरह से किसानों के हित में है। पहले का कानुन किसानों के हित में नहीं था। लेकिन आज अब किसान अपने पैदावार को देश में कही भी बेच सकते हैं। इससे किसानों को अच्छा किमत भी मिलेगा। विपक्ष के द्वारा किसानों को कृषि कानुन पर हमेशा भ्रमित किया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि जो विपक्ष के लोग किसानों को भड़का रहे हैं, वह अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। किसान उनकी मानसिकता को समझ चुका है। कल तक यही विपक्ष के लोग किसानों का अनाज कम पैसा में खरीदकर लुटते थे। जब मोदी सरकार किसानों के लाभ के लिए नया कानुन बनाया तो विपक्षी लोग छाती पीट रहे हैं, इसलिए की दलालों का दलाली खत्म हो रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से मेराल उत्तरी मंडल महामंत्री कंचन पाण्डेय, कार्यसमिति सदस्य डा. राजेन्द्र गुप्ता, खुर्शीद, नसीमुद्दीन, कार्यालय प्रमुख रामशीष बिंद, अनुसुचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमेर पासवान, उपाध्यक्ष संजय राम, रीतेश अग्रवाल, संतोष विश्वकर्मा, ओखरगाड़ा बीडीसी मो. अफसर खाँ, शिवशंकर राम, विनोद पासवान, राम प्रसाद प्रजापति, बुद्धिनारायण यादव, फिरोज खान, जगन्नाथ उराँव, रामजी यादव, लक्ष्मण उराँव, रामसकल चौधरी, बरती देवी सहीत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान लोग मौजुद थे।
खरौंधी : खरौंधी प्रखंड इकाई के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाया।
वहीं प्रखंड अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा ने कहा कि हम लोगों को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के विचारों का अनुरूप अपना विचार बनाना होगा एवं उनके बताए हुए रास्ते पर हम सभी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों को चलना होगा, तभी पार्टी मुकाम हासिल करने में सफल होगा।
वहीं भाजपा नेता बसंत कुमार यादव ने कहा कि हम सभी लोगों को उनके बताए हुए मार्ग पर आज चलने की जरूरत है। आज भारतीय जनता पार्टी देश में इतना बड़ा पार्टी बनकर सामने आया है तो वह माननीय अटल बिहारी बाजपेयी के चले हुए मार्गो पर चल कर आया है।
मौके पर उपरोक्त के अलावे रामखेलावन पासवान, उपेंद्र दास, रामकृपाल द्विवेदी, जितेंद्र कुमार यादव, सुनील रोशन, सीताराम प्रजापति, रामनाथ बैठा, यमुना राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भवनाथपुर : मंडल कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर दीप प्रवज्जलन एवं माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय वाजपेई जी एक कुशल राजनेता, एक कुशल संगठनकर्ता, कवि, पत्रकार महान विचारक जैसे अनेकों खूबियों से परिपूर्ण थे, जो सत्ता में स्वच्छ राजनीतिक विचारधारा को प्राथमिकता देते थे।
मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने कहा कि भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त ना जाने कितनी उपाधियों से पुकार जाता था, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को।
वो सही मायने में भारत रत्न थे। इन सबसे भी बढ़कर पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी एक अच्छे इंसान थे। जिन्होंने जमीन से जुड़े रहकर राजनीति की और ‘‘जनता के प्रधानमंत्री’’ के रूप में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनायी ।
कार्यक्रम स्थल पर ही भाजपाइयों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राष्ट्र के किसानों के नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन को भी सुना।
कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज पहाड़िया, विनय चौबे, मंडल महामंत्री भानु गुप्ता, सुनील सिंह उपाध्यक्ष विपिन चौबे, राकेश रवि, सरिता विश्वकर्मा, मंडलमंत्री रवि पाल, राम पवन विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, मनु उपाध्याय, राधाकृष्ण राम, इंद्रदेव यादव, मुना राम, सुनील पासवान, प्रदीप रजक, मनोज बैठा, संजीव बैठा, गौरीशंकर जयसवाल, लालबिहारी यादव, लालू ठाक़ुर, रामलाल प्रजापति, मनोहर विश्वकर्मा, कोदू विश्वकर्मा, उदय गुप्ता,रामराज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बड़गड़ : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को मंडल इकाई बड़गड़ द्वारा पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मजयंती सादगी पुर्ण ढंग से मनाई गयी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्व० वाजपेयी के तस्वीर पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गयी। यहां बता दें की भाजपा द्वारा प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को स्व० बाजपेयी की जन्मजयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बजरंग गुप्ता ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देश के पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के पदचिह्न पर चलने की आवश्यकता है। भाजपा की मजबूती में उनके योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है।
इधर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही राशि से संबंधित प्रसारण को टेलीविजन पर कार्यकर्ताओं को दिखाया गया व पीएम के अभिभाषण को लाईव सुना।
इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे रमेश सोनी, ओमप्रकाश, रेमश प्रसाद, संतोष प्रसाद, परशुराम सिंह, सुरेश केशरी, आनंद सोनी, स्वाती तिर्की, बरुण केशरी, रंजीत जायसवाल, जलील अंसारी, बसंत सोनी, रंजन सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
कांडी : भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांडी बाजार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। सुशासन दिवस के रूप में कांडी बाजार में हुए कार्यक्रमों में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का प्रचार किया एवं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को टीवी के माध्यम से लोगों को दिखाया।
इस मौके पर भाजपाइयों ने गरीबों असहाय लोगों के बीच कंबल एवं मिठाइयों का वितरण भी किया। बीस सूत्री अध्यक्ष रामलला दुबे व विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने लोगों को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की नीतियों पर चलते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार गरीबों की मदद कर रही है। समाज के सभी वर्गों के लोगों के सम्मान के लिए सरकार काम कर रही है। अटल बिहारी बाजपेयी ने हमेशा सामाजिक समरसता और एकता पर बल दिया। उनके लिए समाज का हर व्यक्ति एक समान रहा है। उन्होंने हमेशा देश के गौरव को बढ़ाने के लिए काम किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, रामलला दुबे, अजय सिंह, राम लखन प्रसाद, लखन चंद्रवंशी, कांडी मुखिया विनोद प्रसाद, उप प्रमुख अशोक प्रसाद, सहित कई अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
श्री बंशीधर नगर : भाजपा मंडल (शहरी) के तत्वाधान में स्थानीय फैंसी मैरिज गार्डन के सभागार में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।विधायक भानु प्रताप शाही, जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क सहित अन्य नेताओं ने भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक भानु प्रताप शाही ने 51गरीब मजदूरों के बीच कंबल का वितरण किया। उसके बाद विधायक सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। संबोधन के पश्चात मिठाइयां बांटी गई।
विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को नई दिशा दी। स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना के कारण आज गांव से राजधानी की दूरी कम हो गई है। जबकि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है ।उन्होंने कहा कि आज के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 करोड़ किसानों के बीच 18000 करोड़ रुपए का वितरण किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी राजेश कुमार जायसवाल, सिधेश्वर लाल अग्रवाल, मथुरा पासवान, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ,युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज कुमार, प्रो0 महमूद आलम, नगर मंडल महामंत्री बुचू प्रसाद,अभय कुमार सोनी, अश्विनी कुमार, बिहारी आर्य, सरोज सेठ, सोनू सिंह, हीरा प्रसाद, नईम खलीफा, बिभुतिभूषण चौबे, सुधीर कुमार प्रजापति,राहुल पाल, अनिल गुप्ता, कामेश राम, विजय ठाकुर, सोबराती खान, ओम प्रकाश गुप्ता, आनंद कुमार कमलापुरी, मनोज बारी, लवली आनंद, पुष्पा देवी, लीलावती देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने किया।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी के आवासीय कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती समारोह आयोजित किया गया। जयंती समारोह का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक सच्चे देशभक्त थे। हम सबो को उनके विचारधारा पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी व देश के विकास के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किये है, जिसे पार्टी व देश हमेशा याद रखेगा।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजेश कुमार, शम्भू राम, वार्ड 17 के वार्ड पार्षद कामेश्वर राम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय ठाकुर, संतोष कुमार, अजय मेहता, श्रवण राम, आशीष कुमार, प्रभु विश्वकर्मा, राम केवल राम सहित अन्य उपस्थित थे।
श्री बंशीधर नगर भाजपा ग्रामीण मण्डल के तत्वाधान में शुक्रवार को भोजपुर ग्राम स्थित चौपाल में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विकास पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी हम सबो के प्रेरणास्रोत थे।उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये हस्तांतरित कर रहे है।
जयंती समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के संबोधन को भी सुना।इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य सह जिप सदस्य प्रियंका देवी,विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव,अनुपम चतुर्वेदी, मण्डल उपाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, मण्डल मंत्री सत्यनारायण पांडेय,अनिल पासवान,सुरेश्वर विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, नारद प्रजापति, मनोहर प्रजापति, अकलू बैठा, सुखदेव विश्वकर्मा, सूर्यनाथ प्रसाद, चंदू पासवान, अनुज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।