धुरकी : प्रखंड मुख्यालय स्थित 33/11 केवीए पावर सब स्टेशन परिसर मे बकाया व लंबित बिजली का बील जमा करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।
जानकारी देते हुए विद्युत कनिय अभियंता शिवम पांडेय पावर ने बताया की 27 दिसंबर दिन रविवार को धुरकी व सगमा प्रखंड के सभी विद्युत उपभोक्ता अपना बकाया बिजली का बील जमा कर सकते हैं। उन्होने यह भी बताया की शिविर मे बील जमा करने के लिए प्रचार-प्रसार, भी किया जा रहा है। उन्होने विद्युत उपभोक्ताओं से निवेदन भी किया है की जिनका वर्षों से लंबित बिजली का बील है वह रविवार को पावर सब स्टेशन मे पहूंचकर स्वयं अपना-अपना बील जमा करने के बाद रशीद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने यह भी कहा की जिनका अधिक बील हो गया था उनका विभागीय स्तर पर अभियान चलाकर कनेक्शन काटा जा चुका है वह भी अपना बील जमा कर सकते हैं।