धुरकी : प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनवाड़ी केंद्र मे महिला एवं बाल विकास के तत्वावधान में पोषण अभियान और सुपोषण गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का वजन किया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के टिप्स भी दिए। गर्भवती महिलाओं को लड्डुओं के डिब्बे देकर गोद भराई की रस्म अदा की गई।
इस कार्यक्रम मे सुपरवाइजर संध्या रानी सेविका रिजवाना खातुन ने महिलाओं को पौष्टिक भोजन सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं से कहा की उनको फोलिक एसिड की गोलियां मिल रही हैं उक्त दवाइयों का नियमित डोज के अनुसार खाते रहने की बात कही। गोद भराई कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को लड्डुओं के डिब्बे देकर रस्म अदा की गई।
इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच पुरस्कार प्रदान भी किया गया।