whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27125379
Loading...


गढ़वा पुलिस ने लोगों को अंधविश्वास व अपराध से दूर रहने का किया अपील

location_on गढ़वा access_time 25-Dec-20, 05:05 PM visibility 676
Share



गढ़वा पुलिस ने लोगों को अंधविश्वास व अपराध से दूर रहने का किया अपील


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर प्रखंड क्षेत्र के बीरबंधा पंचायत के पंचायत भवन में गढ़वा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अध्यक्षता में पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत पंचायत के लोगों को डायन,भूत, ओझा-गुणी, अवैध शराब निर्माताओं, विक्रेताओं, बाल विवाह, साइबर अपराध, छेड़खानी आदि विषय पर जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी के द्वारा इसे रोकने, बचने एवं ज़रूरत पर पुलिस का सहयोग लेने के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान थाना प्रभारी श्री सिंह लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अभी के समय साइबर क्राइम से बचने की आवश्यकता है और जागरूक होना जरूरी है। बच्चों को मोबाइल से दूर रखें।इस मौके पर थाना प्रभारी द्वारा 150 गरीबों के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया।
जबकि महिला पुलिस पदाधिकारी पिंकी कुमारी गुप्ता ने महिलाओं और बच्चियों को जागरूक करते हुए उन्हें बताया कि आपके साथ अगर किसी भी तरह का शोषण किया जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं के साथ शोषण, बच्चियों के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म हो रहे हैं जो मोबाइल के कारण हो रहे हैं। महिलाओं को बच्चियों को खुल कर बोलने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए शराब नहीं पीने की भी बात कही। उपस्थित लोगों ने भी शराब नहीं बनाने और नहीं पीने का शपथ भी लिया। कार्यक्रम में बीरबंधा पंचायत के मुखिया अलिजामा अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक राणा, संतोष कुमार, झामुमो नेता फ़ुजैल अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play